Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। पश्चिमी राजस्थान सहित प्रदेश भर में तेज गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार दोपहर को आसमान में हल्के बादल छा गए। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन और तेज हवा के साथ बारिश के आसार बताए है। श्रीडूंगरगढ़ में भी शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हल्के बादल छा गए है और तेज हवा के कारण तापमान में मामूली गिरावट आई है। गर्मी से कुछ राहत लोगों ने महसूस की है। गत दो दिनों से तेज धूप और लू ने आमजन जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लोग गर्मी के कारण घरों में दुबके रहने लगे है। विभाग ने अप्रैल के शेष बचे दिनों में 30 अप्रैल तक हीटवेव का दौर जारी रहने की बात कही है। वहीं मई के प्रथम सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावनाए जताई है। जिससे गर्मी से राहत मिल सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार दोपहर छाए हल्के बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोपहर तीन बजे छाए हल्के बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज हवा से तापमान में मामूली गिरावट।