Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशों के बाद शनिवार को सेरूणा थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन की व्यापक कार्रवाइयां की गई है। थानाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि थाने में एरिया डोमिनेशन कार्रवाई के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। टीमों ने 2 स्थायी वारंटी सहित 9 जनों की गिरफ्तारियां की गई है और एक अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई है। तीन टीमों की सेरूणा थाने में एसएचओ पवन शर्मा, एएसआई पूर्णमल व हैड कांस्टेबल सत्यवीर ने एक-एक दल की अगुवाई की।

पुलिस की ये कार्रवाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को एरिया डोमिनेशन की अलग-अलग कार्रवाइयों में बदमाश प्रवृत्ति के सात युवकों को उत्पात मचाने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर खिलौनी वाली बंदूक के साथ फोटो शेयर करने पर पूनरासर निवासी 24 वर्षीय शीतनाथ सिद्ध को गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में लाछड़सर निवासी 24 वर्षीय भगवानसिंह को हाल निवासी गांव भोजास पहुंचकर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में पकड़ा। पुलिस ने दिलीप सिंह की शिकायत पर जांच के लिए थाने बुलाने और थाने में उत्तेजित होकर झगड़ा करने पर सेरूणा निवासी 23 वर्षीय वकीलसिंह, 19 वर्षीय गिरधारी ब्राह्मण, 22 वर्षीय रामनिवास जाट, 24 मोनुनाथ, 29 वर्षीय राजूनाथ को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की। वहीं पुलिस दल ने पूनरासर रोड पर अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 38 पव्वे देशी शराब के जब्त कर ली। पुलिस को देख मौके से भाग छूटे पूनरासर निवासी विजयपाल पुत्र भंवरलाल निवासी बांदनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।