Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2025। सेन समाज के आराध्य देव सेनजी महाराज की 725वीं जयंती पर क्षेत्र के सेन समाज में उत्साह देखा गया एवं श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर के सेनजी मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। पढ़ें दोनो जगहों पर हुए आयोजनों की सामूहिक खबर।
देर रात तक बही भजन-गंगा, सुबह हवन, पूजन व समाज विकास पर चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेन जी महाराज की 725वीं जयंती पर कस्बे के आडसर बास स्थित सेनजी मंदिर में गुरूवार शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर तक विभिन्न आयोजन हुए है। इस मौके के लिए मंदिर की भव्य सजावट की गई एवं निजमंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया। गुरूवार रात्रि को हुई भजन संध्या में जोगाराम व प्रमोद एंड पार्टी के कलाकारों देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां दी। शुक्रवार सुबह 7 बजे से मंदिर में विशेष पूजन एवं हवन आयोजित किया गया एवं 10.30 बजे गाजे बाजे के साथ नाचते गाते केक काट का सेनजी महाराज का जयंती समारोह मनाया गया। इसके बाद महाप्रसाद वितरण किया गया एवं समाज बंधुओं की बैठक आयोजित समाज विकास पर चर्चा की गई। समाज के ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि बैठक में बड़ी संख्या में समाज के मौजिज लोगों की मौजूदगी रही।


मोमासर में प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में उत्साह से हुआ आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में स्थित सेनजी मंदिर में सेन समाज प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार फुलभाटी की अगुवाई में समाज के लोगों ने उत्साह से जयंती समारोह आयोजित किया। मंदिर में भव्य सजावट की गई एवं बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने सेनजी महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों के बीच ही केक काट कर बाबा जा जन्मदिन मनाया गया एवं प्रसाद वितरण भी किया गया। प्रदेशाध्यक्ष फुलभाटी ने सेनजी के जीवन के बारे में बताया एवं समाजहित में एकजुट होने, जागरूक होने का आह्वान किया।