Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250424-WA0050
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2025। किसानों के क्षेत्र में सबसे प्रभावी संगठन अखिल भारतीय किसान सभा ने गुरूवार को जिला बैठक का आयोजन किया एवं बीकानेर में कलेक्ट्रेट पर देशनोक ओवरब्रिज हादसे के पीडितों को मुआवजे के लिए चल रहे धरने को सर्मथन दिया। किसान सभा के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया सहित किसान सभा के नेता धरने पर पहुंचें एवं धरने को सर्मथन देते हुए इस हादसे को सरकारी सिस्टम का फेलियर बताया। धरने को महिया के साथ साथ किसान सभा के अशोक शर्मा, मुकेश ज्याणी ने भी संबोधित किया और 50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी देने के संघर्ष में हर कदम पर किसान सभा साथ खड़े होने की बात कही। धरने पर किसान सभा के श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भूंवाल, सचिव राजेन्द्र जाखड़, टेऊ सरपंच सुनिल मेघवाल, उपसरपंच लालाराम सारण, गिरधारी जाखड़, दानाराम प्रजापत आदि भी पहुंचें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरने को सर्मथन देने पहुंचें किसान सभा के सदस्य।

किसान सभा चलाएगी जिले भर में सदस्यता अभियान, अन्न संग्रह को देगें गति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक बीकानेर स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर की सभी तहसीलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल महिया ने सभा की आगामी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से जिले भर में अभियान चला कर किसान सभा की सदस्यता से किसानों को जोड़ने, 2 मई को अन्न संग्रह करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जिले भर में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन करते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए संघर्ष कर प्रशासन को जगाने का निर्णय लिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक में मौजूद रहे जिले भर से पदाधिकारी।