Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2025। पंचायत समिति के परिसीमन में कई गांवों को पंचायती राज अधिनियम के नियमों की अवहेलना कर पंचायतों में डाल दिया गया है। ऐसे में विरोध जम कर हो रहा है एवं इसी विरोध के क्रम में गांव सालासर के ग्रामीणों ने गुरूवार को उपखण्ड़ अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देकर रोष जताया है। सालासर के ग्रामीणों ने ज्ञापन में उन्हें ग्राम पंचायत पुदंलसर से निकाल कर ग्राम पंचायत हेमासर में डालने का विरोध किया है एवं यह नियमविरूद्ध बताते हुए गांव से प्रस्तावित ग्राम पंचायत मुख्यालय तक आने के लिए कोई भी सीधा मार्ग नहीं होने का हवाला दिया है। ग्रामीणों ने गांव की भौगोलिक राजस्व सीमा भी ग्राम पंचायत मुख्यालय से नहीं लगने की बात कही है एवं पंचायत मुख्यालय आने जाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ होकर जाने की मजबूरी भी बताई है। ग्रामीणों ने एक स्वर में सालासर गांव को ग्राम पंचायत पुदंलसर में ही रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजू, मामराज, प्रभूराम, मोहनराम, हीराराम, सुभाष, रतनलाल, भंवरलाल, किशनलाल, गोविंदराम, पदमा, भोमाराम, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गुलाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पहुंच कर विधायक के नाम भी ज्ञापन दिया है। सालासर के ग्रामीणों के साथ ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना भी मौजूद रहे। बाना ने क्षेत्र में परिसीमन के नाम पर केवल सत्ताधारी पार्टी द्वारा खुद को फायदा पहुंचाने का कार्य किए जाने की बात कही एवं इस कारण क्षेत्र की जनता में रोष फैलने की बात कही है। बाना ने लग रही आपत्तियों को स्वीकार नहीं करने पर उच्च स्तर तक आवाज उठाने की बात कही है।