Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ, एक नजर में

शराबबंदी की मांग को लेकर धरना 232वें दिन जारी, प्रशासन ने फेरी नजरें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका निरस्त करने की मांग पर ग्रामीणों का सामूहिक धरना 232वें दिन भी शनिवार को जारी रहा। भरी गर्मी में भी ग्रामीण ठेके के पास दिन भर धरने पर बैठ रहे है एवं खुले टेंट में सरकार की संवेदनहीनता से संघर्ष कर रहे है। वहीं धरने की और से प्रशासन नजरें फेरे हुआ है एवं ग्रामीणों की सुनवाई होती नजर नहीं आ रही। ऐसे में ग्रामीणों में रोष लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को धरने पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, केशराराम चोटिया, सांवरमल सहू, मालाराम, रामकुमार, शंकरलाल, श्यामसिंह सारण, किशन चोटिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शराबबंदी की मांग पर धीरदेसर चोटियान के ग्रामीण 232वें दिन भी डटे।

लाईन दुरूस्त करने के नाम पर की सप्लाई बंद, 20 दिनों से पुरी गली में पेयजल किल्लत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास के वार्ड 9 में पेयजल सप्लाई लाईन दुरूस्त करने के नाम पर 20 दिनों से पूरी गली की सप्लाई ही बंद कर दी गई है। मोहल्लेवासियों ने बताया की जलदाय विभाग के कार्मिकों द्वारा लाईन दुरूस्त करने के लिए सड़क तोड़ कर खढ्ढा कर दिया गया। लेकिन ना तो लाईन दुरूस्त की गई एवं ना ही खढ्ढ वापस सही किया गया। ऐसे में पुरी गली के घरों में पानी की सप्लाई बंद है एवं खढ्ढे के कारण दुर्घटनाएं भी हा रही है। साथ ही यहां पर टुटी हुई लाईन से पेयजल व्यर्थ भी बर रहा है। मोहल्लेवासियों ने जल्द लाईन रिपेयर कर सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के वार्ड 9 में पेयजल सप्लाई लाईन के लिए खोदा खढ्ढा, घरों में सप्लाई बंद।

तोड़ा पूर्व विधायक का शिलालेख, सर्मथकों में रोष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में राजनैतिक प्रतिर्स्पधा अब निचले स्तर पर जा रही है एवं इसका प्रमाण देखने को मिला है विधानसभा क्षेत्र के गांव बीदासरिया में। यहां गत विधायक गिरधारीलाल महिया के कार्यकाल के दौरान 1.04 करोड़ की लागत से बनी बीदासरिया से लालमदेसर तक 5 किलोमीटर सड़क का शिलालेख लगा हुआ था। इस शिलालेख को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है एवं इस कारण पूर्व विधायक के सर्मथकों में रोष व्याप्त है। पूर्व विधायक के सर्मथकों द्वारा प्रशासन से शिलालेख पुन: लगवाने की मांग की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीदासरिया में तोड़ा पूर्व विधायक का शिलालेख, सर्मथकों में रोष।

टाइम्स पर खबर प्रकाशन के बाद मिला गुमशुदा बालक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी से 14 वर्षीय बालक के घर से बिना बताए निकल जाने एवं परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद भी नहीं मिलने पर परिजनों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में गुमशुदा की खबर प्रकाशित करवाई गई। खबर प्रकाशन के बाद गांव बेनीसर में एक पाठक द्वारा बालक को गांव के ताल मैदान में देखे जाने की सूचना खबर में दिए गए नम्बरों पर एवं रीड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता पूरनाथ जाखड़ को दी गई। इस पर परिजनों ने बेनीसर में अपने परिचितों से सम्पर्क कर बालक को ताल मैदान से दस्तेयाब कर लिया एवं उसे सकुशल अपने घर ले आया गया है। बालक के मिलने पर परिजनों ने सोशल मीडिया एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स में खबर प्रकाशन के बाद मिला गुमशुदा बालक।