Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज एक दु:खद खबर गांव बिग्गाबास रामसरा से आई है जहां एक बालक की डिग्गी के पानी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काश्तकार कालूराम नायक इसी गांव की रोही में एक खेत में परिवार सहित रहता है। शनिवार को करीब 11 बजे उसका 14 वर्षीय पुत्र हेतराम डिग्गी से पानी निकाल रहा था। बालक का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरा। परिजन उसे डिग्गी से निकाल कर उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई और परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना करते हुए शव को गांव ले गए है। बालक की मौत से परिवार मे मातम पसर गया है।