Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सेवाधाम पहुंचे सांसद, बच्चों से किया संवाद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल मंगलवार शाम को सेवाधाम छात्रावास पहुंचे और बच्चों से संवाद किया। मेघवाल ने बच्चों को भारत के प्रथम कानून मंत्री व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में अनेक जानकारियां दी। मेघवाल ने बच्चों को अनेक प्रेरणीय किस्से भी सुनाए। इस दौरान उनके साथ राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, एडिशनल एसपी कैलाशदान सांदू, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल मौजूद रही। इस दौरान सेवा धाम छात्रावास के बालक व बालिकाओं ने भी बाबा साहेब पर कविता प्रस्तुति दी। सेवा समिति के लक्ष्मीनारायण भादू व कुंभाराम घिंटाला ने उनका स्वागत किया व आभार जताया। इस दौरान समिति के अनेक सदस्य व सेवा धाम में सेवारत सभी कार्मिक शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम पहुंचे सासंद ने बच्चों से किया संवाद, दी अनेक जानकारियां।

गांव धनेरू में पेयजल संकट, 3 साल से बंद पडें हफाना टयूबवेल को शुरू करने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धनेरू में कड़कड़ाती गर्मी के दौर में गंभीर जल संकट छा गया है। भाजपा के युवा नेता आईदान पारीक ने जलदाय विभाग के एईएन कैलाश वर्मा व जेईएन मनीष के साथ तीन दिन पूर्व गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के सभी ट्यूबवेल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पानी की समस्याओं को लेकर चर्चा की। ग्रामीणों ने तीन साल पूर्व निर्मित हफाना जोहड़ ट्यूबवेल के बंद पड़े होने व इसे शीघ्र चालू करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। एईएन कैलाश वर्मा ने ठेकेदार कों इस ट्यूबवेल को शीघ्र चालू करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान पंच माया मेघवाल, भभूताराम मेघवाल, भीकाराम मेघवाल, किशनाराम मेघवाल, भंवरी देवी, मांगीलाल, श्रवणराम, राजेश, नथमल, महिपाल, शीशपाल, दुलाराम सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के आईदान पारीक ने धनेरू में पेयजलापूर्ति समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की, अधिकारी ने दिया आश्वासन।

सामाजिक संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल केके जांगिड़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रहें। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के सक्रिय युवा केके जांगिड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया। उन्हें समाज को एकजुट करने का दायित्व देते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। जांगिड़ ने पूरी निष्ठा के साथ दायित्व का निर्वहन करने की बात कहते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। जांगिड़ को उनके जानकारों व मित्रों ने शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सक्रिय युवा केके जांगिड़ समाज के संगठन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुए शामिल।

अंबेडकर कॉलोनी में उत्साह के साथ मनाया उत्सव, भैराराम का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार देर रात कालूबास की अंबेडकर कॉलोनी में बाबा साहेब की 134वीं जयंती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् सोहन गोदारा का मोहल्लेवासियों ने स्वागत और सम्मान किया। गोदारा ने युवाओं को अंधविश्वास व पाखंड से दूर रहने के साथ नशे का त्याग करने की प्रेरणा दी। मोहल्ले के प्रकृति प्रेमी बुजुर्ग भैराराम मेघवाल का अतिथियों और मोहल्लेवासियों ने सम्मान किया। भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय ने संविधान में वर्णित समानता के अधिकार की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर युवा संगठन द्वारा मोहल्ले के बच्चों को पेन कॉपी सहित अन्य अध्ययन सामग्री दी गई। संगठन के भादर कताला ने बाबासाहेब के जीवन परिचय के साथ उनके योगदान के बारे में बताया। इस दौरान युवाओं ने डीजे पर नाच गाकर एक दूसरे को नीला रंग लगा कर बधाई दी। कार्यक्रम में वार्ड नं. 2 के पार्षद मंगतूराम मेघवाल, पूर्व पार्षद हीरालाल मेघवाल, श्रीबछराज पाठशाला के प्रधानाध्यापक नानूराम मेघवाल, आजाद समाज पार्टी विधानसभा प्रभारी संग्राम परिहार, पुरखाराम घूवरवाल, भंवरलाल जयपाल, चेतन मेघवाल, बेगराज मेघवाल, ईश्वर मेघवाल, मूलाराम, राहुल वाल्मीकि, रवि नायक, राकेश कताला, भादर कताला, श्रवण चीनिया, मांगीलाल, देवीलाल, भागीरथ, महेंद्र, बाबूलाल, श्रवण कताला, सुनील आजाद, अमित, भरत जोशी, विक्रम बारूपाल, सुनील नायक, रामावतार नायक, फत्तेचंद सुथार, जावेद दमामी, रुस्तम खान, जगदीश, श्रवण मेघवाल, दीपक, गोपी महिया, सुरेश, मोहित जावा, प्रेम मेघवाल सहित अनेक मोहल्लेवासी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर कॉलोनी में धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती।

धीरदेसर पुरोहितान में सोमवार को मनाई अंबेडकर जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में सोमवार को धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई गई। गांव में रैली निकाली गई जिसमें आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा शामिल हुए। माचरा ने बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने व युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। रैली में बड़ी संख्या में अंबेडकर समर्थक शामिल हुए व महिला शक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में मेघवाल परिषद के तहसील अध्यक्ष मेघाराम मेघवाल, दौलतराम बारूपाल, बैंक मैनेजर सुरजाराम, बेगाराम, हरिराम, केशरदेव, ओमप्रकाश, हेमाराम मंडार, एडवोकेट रामनारायण, कलाकार नितेश मेहरा, एडवोकेट दिनेश, शिक्षक बीरमाराम, किशनलाल, पदमाराम, ओमप्रकाश, छैलू, नारायण लूणा, प्रवीण, पंकज, सांवलमल, मुरलीधर, विजयपाल, कैलाश, धर्मपाल, ओमप्रकाश, गणेश लेखराम, रामनिवास, सुरेंद्र, विकास, कृष्ण, तपेश, कानाराम, अनिल, भरत, सोनू, आईना, इंद्रा, तारा, वेदिका, गायत्री सहित जय भीम युवा संगठन के सदस्य, ग्रामीण, महिलाएं शामिल हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में सोमवार को मनाई बाबा साहेब की 134वीं जयंती।

माणकरासर में मनाई बाबा साहेब की जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव माणकरासर में सोमवार रात को बाबा साहेब जयंती मनाते हुए बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। राकेश मेघवाल, पुनम मेघवाल, सुरजाराम नायक, कानाराम पड़िहारा, धन्नाराम नायक ने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के जीवन परिचय, जीवन संघर्ष व संविधान में दिए उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। अनेक युवकों व बालकों ने कार्यक्रम में भाग लिया व बाबा साहेब अमर रहें के नारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव माणकरासर में युवाओं ने याद किया बाबा साहेब को, दी श्रद्धाजंलि।