Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। गंभीर प्रकृति के अपराधों की वारदातें क्षेत्र में बढ़ने लगी है। एक युवक को बंधक बनाकर उसे खेजड़ी के पेड़ से बांधकर अर्द्ध नग्न कर बेल्ट और डंडे से पीटा। युवक के परिजनों ने उसे फोन किया तो आरोपियों ने 50 हजार रूपए फोन पे करने, नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक टेऊ निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मुकेश कुमार सांसी ने जालबसर निवासी तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके मामा तोलाराम पुत्र रामलाल निवासी तोलियासर के पास पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के मृत पशुओं की हड्डियों को एकत्रित करने का ठेका है। सोमवार को परिवादी युवक और उसका एक साथी बीररमाराम पुत्र खेताराम निवासी लूणकरणसर एक पिकअप लेकर गांव बीरमसर के हड्डीखोडा में हड्डियां एकत्रित कर पिकअप में डाल रहें थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर शराब पीए हुए तीन जने वहां आए। तीनों ने शराब के लिए रूपए मांगे और युवकों के मना करने पर मारपीट करने लगे। आरोपी जालबसर निवासी कोजुराम पुत्र मुखराम पूनियां, ओमप्रकाश उर्फ कालूराम पुत्र थानााराम लूखा व मुकेश पुत्र भंवरलाल ने परिवादी की ही पिकअप गाड़ी में डालकर उन्हें दूसरी सूनसान जगह ले गए। परिवादी का साथी भाग छूटा व उसके पास से 500 रूपए छीन लिए। युवक को एक खेजड़ी के पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की, उसके साथी ने उसके पिता को फोन किया तो पिता ने मामा को फोन पर जानकारी दी। मामा ने परिवादी के फोन पर फोन किया तो फोन आरोपी कोजुराम ने उठाया। आरोपी ने उसके मामा को धमकाते हुए आरोपी मुकेश के फोन पर तुरंत 50 हजार रूपए भेज देने की धमकी दी। मामा ने पैसे दे देने व दोनों को छोड़ देने की बात प्रार्थना की। आरोपी नहीं माने और उसे पीटते हुए रोते हुए फोन पर मामा को सुनाया। परिवादी के मामा ने 5000 रूपए फोन पे कर दिए व 45000 हजार रूपए लेकर आने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दी व मारपीट करते हुए परिवादी का वीडियो बनाया। कुछ देर में उसके मामा तोलाराम, दुर्गाराम, कालूराम मांगीलाल व मालाराम जीप में ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। उन्हें देख कर तीनों आरोपी यवुक अपनी मोटरसाइकिल से भाग खड़े हुए। युवक के मामा ने उसे पेड़ से खोला, तभी मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को सौंप दी है।