Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-04-15 at 08.16.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। पूर्व विधायक किशनाराम नाई को श्रृद्धांजलि देने का दौर लगातार जारी है एवं सोमवार को कई विशिष्टजन प्रदेशभर से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें व नाई को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिजनों कसे सांत्वना दी। सोमवार को पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, जिला जज शंकर मारू, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि नाई के फार्म हाऊस पहुंचें। पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी ने नाई के जीवन को सादगीपूर्ण बताया एवं गरीबों, किसानों की आवाज उठाने वाला सच्चा नेता बताया। वहीं पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी ने नाई को काकाजी का संबोधन देते हुए अपने परिवार का अति निकट बताते हुए उन्हें भैंरूसिंह शेखावत के बताए जनसेवा के रास्ते पर चलने वाला जननेता बताया। वहीं नाई की श्रृद्धांजलि में आज मंगलवार को सैन मंदिर में सामूहिक श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी ने बताया कि सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सेन समाज सहित सभी समाजों के लोग शामिल होगें एवं नाई को श्रृद्धांजलि देगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाई को पुष्पाजलिं अर्पित करते पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी ने किया नाई को नमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाई को श्रृद्धांजलि देते श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचदं सारस्वत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजयुमो नेता अभिमन्यु सिंह राजवी ने नाई को श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिजनों को सांत्वना देते जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिजनों को ढांढस बधाते पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाई को श्रृद्धांजलि देने पहुंचें हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक नाई को श्रृद्धांजलि देती पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर।