Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2025। विवाह में पिता द्वारा दहेज में बेटी की सास को चांदी की पायल, फ्रिज, कूलर व एक लाख नगदी नहीं देने पर विवाह के अगले ही दिन ससुराल वालों ने मारपीट की नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ऊपनी निवासी दुर्गा पत्नी पुत्री मांगीलाल लूहार ने सुजानगढ़ निवासी अपने पति श्यामसुंदर, ससुर हड़मानाराम पुत्र सागरमल, सास संपत्तदेवी, जेठ अशोक लूहार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 27 जून 2023 को श्यामसुदंर के साथ पीहर के गांव ऊपनी में संपन्न हुआ। विवाह के दूसरे दिन ही आरोपियों ने 1 लाख नगदी, फ्रिज टीवी व कूलर और सास के लिए चांदी की पायल नहीं देने की बात कह कर मारपीट की, कम दहेज देकर नाक कटवा देना का ओलमा देते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसी दिन उसके पिता को बुलाया और गाली गलौच करते हुए उसे घर से निकाल दिया। कई बार पंच पंचायती हुई परंतु आरोपी नहीं माने और दहेज की मांग पर अड़े रहें। आरोपी परिवादिया व उसके पीहर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मोहनलाल मीणा को सौंप दी है।