Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। पीएचईडी द्वारा शुक्रवार को अवैध कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मोमासर बास के वार्ड 9 की एक ही गली में राइजिंग लाइन से 11 कनेक्शन काट दिए गए है वहीं अगली गली में कार्रवाई शुरू की गई है। बता देवें सीधे राइजिंग लाइन में कनेक्शन होने से आगे के घरों में लोगों के पानी नहीं पहुंचता है। विभाग की जेईएन साधना मीणा कार्मिक भागीरथ, परमेश्वर, ओमप्रकाश नाई सहित मौके पर मौजूद है और अवैध कनेक्शन काटे जा रहें है। एईएन कैलाश वर्मा ने बताया कि राइजिंग लाइन के अवैध कनेक्शनों को काटे जाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वर्मा ने बताया कि इससे टेल तक के घरों में पानी पहुंच सकेगा और आमजन को राहत मिलेगी।