Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। सेसोमूं में मंगलवार 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। विद्यालय परिसर में नए सत्र की उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही है। इस संबंध में रविवार को पीटीएम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने परिणाम प्राप्त किया व एक एक बच्चे के लिए शिक्षक अभिभावक की सार्थक चर्चा हुई। शाला के प्राचार्य सुब्रत कुण्डू ने आगामी सत्र के लिए लागू की जाने वाली विद्यालय नीतियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने अभिभावकों को छात्र-शिक्षक-अभिभावक त्रिकोणीय सहयोग का महत्व बताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों के प्रति उदासीन न रहने की अपील की जिससे विद्यालय के सहयोग से बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने सभी अभिभावकों को उनके बच्चों के परीक्षा परिणाम की बधाई दी। वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही सीखने का सर्वोत्तम समय होता है।