Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल से लेकर कॉलेज शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक का शिक्षण एक ही छत के नीचे भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में उपलब्ध करवाया जा रहा है। स्कूल से कॉलेज तक के नोनिहाल सकारात्मक शिक्षकों के सहयोग से अपना श्रेष्ठ परिणाम देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहें है। सत्र 2023-24 की काली बाई भील उच्च शिक्षा स्कूटी योजना के अंतर्गत कॉलेज की कुल छह छात्राओं को स्कूटी मिली है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ आंनद नारायण पुरोहित ने बताया कि यह स्कूटी छात्राओं को नियमित एडमिशन होने पर मेरिट आधारित पर मिलती है। कॉलेज की सुमित्रा सारस्वत, आस्था महावर, वंशिका सैनी, संजीदा, संध्या पारीक को स्कूटी योजना का लाभ मिला है। युवतियां भी स्कूटी पाकर प्रसन्न हुई व अपने संस्था का आभार जताया। प्राचार्य सहित सहायक आचार्य कुलदीप शर्मा, आकाशदीप सिंह, सोमनाथ जोशी, विज्ञान संकाय प्रभारी पीके शर्मा तथा महाविद्यालय प्रशासन की ओर से निदेशक ओमप्रकाश स्वामी, प्रबंध निदेशक श्याम सुंदर स्वामी तथा कॉलेज कॉर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए आगामी शिक्षा पर भी पूरा ध्यान देने की प्रेरणा दी।

सुमित्रा सारस्वत
आस्था महावर
वंशिका सैनी
संजीदा
संध्या पारीक