Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-03-30 at 15.23.21
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2025। अपने देश के रीति रिवाज व त्योहारों को परदेश में धूमधाम से मनाने वाले प्रवासी नागरिक अपनी जड़ों से जुड़े रहने के सुंदर आयोजन परदेस में कर रहें है। गुजरात के अहमदाबाद शहर में शनिवार को प्रवासी सारस्वत कुण्डिया समाज द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह के साथ गणगौर उत्सव का आयोजन किया। इसमें समाज के प्राय: सभी परिवार शामिल हुए। समारोह गणेश वंदना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ व समाज के वरिष्ठ जनों को साफा व शॉल पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का सरसजी महाराज का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। मातृशक्ति ने गणगौर के गीत गाए व गीतों पर घूमर नृत्य कर समारोह को सुदंर बनाया। महिलाएं अपनी गणगौर को भी सजाकर लेकर पहुंची। गणगौर का पूजन किया गया और महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में भाग लेने वाले बच्चों को भी उपहार दिए गए। सारस्वत कुंडिया समाज अहमदाबाद के अध्यक्ष बीकानेर के नथमल ओझा ने सभी परिवारों को एक दूसरे का सहयोगी बनने की प्रेरणा दी। यहां इदंपालसर के फुसराज सारस्वा, नापासर के छगन ओझा, श्रवणजी तावनिया मुंदड़, सूर्यप्रकाश सारस्वा लोहावट, चुन्नीलाल सारस्वा चिमाना, रमेश सारस्वा फतेहपुर, रामनिवास जस्सु साधासर, रामकुमार ओझा बीकानेर, कन्हैयालाल तावनीयां, भंवरलाल तावनीया, पवन कुमार तावनीयां तेजरासर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाजिक एकता पर बल दिया। समारोह के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अहमदाबाद में मनाया गणगौर उत्सव व होली स्नेह मिलन समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी अतिथियों को सरसजी महाराज के दुपट्टे पहना कर सम्मानित किया।