Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250330-WA0038
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2025। बीदासर रोड पर रेलवे फाटक के पास शनिवार को खूब हाथापाई व मारपीट हुई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। एक पक्ष द्वारा मामला शनिवार को दर्ज करवाया गया व दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंच कर आरोप लगाते हुए परस्पर मामला दर्ज करवा दिया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि रीड़ी निवासी 27 वर्षीय माणकराम पुत्र मघाराम जाट ने प्रताप बस्ती निवासी हारून काजी उसके भाई तैयब काजी, उसके पिता सफी काजी पुत्र जमालद्दीन काजी, मुमताज काजी पुत्र रोशन काजी निवासी प्रताप बस्ती व चार पांच अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह जैना स्मॉल फाईनेंस बैंक ब्रांच धीरदेसर चोटियान में एरिया मैनेजर है। 31 जुलाई 2024 को हारून काजी ने अपनी पत्नी हसमत काजी के नाम से लॉन लिया। जिसकी काफी किश्तें बकाया हो गई तो परिवादी ने कई बार उसे लॉन की किश्तें भरने के लिए कहा परंतु उसने नहीं भरी। परिवादी ने बताया कि शनिवार को वह अपने गांव रीड़ी से मोटरसाइकिल पर आमीर खान के साथ श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था। जब ये रीड़ी जीएसएस के पास पहुंचे तो श्रीडूंगरगढ़ की ओर से आ रहें हारून काजी व एक अन्य जने ने किश्त मांगने की हिम्मत कैसे हुई, कह कर जान से मारने की धमकी देने लगे। जब परिवादी ने कहा कि लॉन लिया है तो किश्त भरनी पड़ेगी। तो आरोपी तैश में आ गया और गंदी गालियां निकालने लगा। आस पास के लोगों ने आकर उनसे छुड़वाया। आरोपियों ने श्रीडूंगरगढ़ आने पर जान से मारने की धमकी दी। करीब 11 से 11.30 बजे वे रेलवे फाटक पहुंचे तो फाटक बंद होने के कारण वे वहीं एक होटल पर रूक गए। परिवादी ने बताया कि वह आमीर और सोहनलाल जाट बातचीत कर रहें थे। तभी अचानक आरोपी हाथों में लाठियों लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने सोहनलाल के सिर में चोटें मारी व दांत तोड़ दिए। आमीर के भी सिर में चोटें आई व मारपीट के दौरान हारून ने उसके गले में पहनी सोने की चैन, 20 हजार रूपए नगदी, आमीर की जेब से 7,950 रूपए जबरदस्ती छीन लिए। परिवादी ने आरोपियों से नगदी व चैन बरामद करवाने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।

शनिवार को पहले दर्ज मामले की पढें पूरी खबर:-  https://wp.sridungargarhtimes.com/finance-companys-recovery-workers-arrived-with-weapons-beat-up-three-people-badly/