Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2025। क्षेत्र में इन दिनों गर्मी की सीजन से पहले रख रखाव के लिए लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इसी क्रम में रीड़ी 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव के लिए शनिवार को दस से अधिक गांवों में चार घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। निगम सहायक अभियंता ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रीड़ी 132 केवी जीएसएस से निकलने वाले 33 केवी फीड़र रीड़ी, बाना, इंदपालसर, नौसरिया, हथाणा जोहड़, सराणा जोहड़ एवं जाखासर एवं 132 केवी ऊपनी से निकलने वाले 33 केवी फीड़र ऊपनी, राजेडू, बापेऊ, कल्याणसर व दुसारणा में सप्लाई बंद रखी जाएगी। इन 12 फीड़रों से जुड़े करीब 15 से अधिक गांवों में घरेलू व अघरेलू, कृषि, पीएचईडी आदि सभी प्रकार की सप्लाई बंद रहेगी।