Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-03-23 at 18.56.17
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सूझबूझ से टला हादसा, श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने दिखाई तत्परता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2025। रविवार दोपहर निकटवर्ती नोखा उपखंड के गांव रासीसर में पराली से भरे एक ट्रोले में आग लग गई। ट्रोले के पीछे चल रही कार में सवार कस्बे के निवासी साजन बोहरा, महेश बोहरा व विष्णु सिखवाल ने ट्रोले चालक को सूचना दी। चालक ने तुरंत ट्रोले को सड़क से नीचे उतार कर रोक लिया। बोहरा बंधुओं ने तुरंत निकटवर्ती थाना पुलिस देशनोक व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंची व पराली की आग पर काबू पाया गया। बता देवें क्षेत्र के युवा जहां कहीं भी हो सक्रियता व जागरूकता से सेवा कार्यों में अग्रणी रहते है। युवाओं की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। विदित रहें 19 मार्च को देशनोक थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 6 भाइयों की मौत सड़क हादसे में हो जाने के बाद प्रदेश स्तर तक हादसों की रोकथाम के प्रयास प्रारंभ हुए है। साजन बोहरा ने कहा कि बढ़ते सड़क हादसों को वाहन चालकों की सतर्कता से ही रोका जा सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं की जागरूकता से टला हादसा, देशनोक पालिका की दो दमकलों ने पहुंचकर पराली की आग पर पाया काबू।

गैस एजेंसी को नागरिकों ने लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार दोपहर मुख्य बाजार में भीड़भाड़ वाले स्थान पर गैस एजेंसी की सिलेंडर सप्लाई गाड़ी से अचानक सिलेंडर गिर पडें। पीछे चल रही गाड़ियों ने तेजी से ब्रेक लगाए और पास ही से गुजर रही महिलाएं भी बाल बाल बच गई। गनीमत रही मौके पर कोई हादसा टल गया। यहां आस पास के लोगों ने चालक को आवेरलोड सिलेंडर टंकियां लेकर बाजार में नहीं आने की हिदायत भी दी। जागरूक युवाओं ने कहा कि हादसे से पूर्व सावधानी जरूरी है अन्यथा लापरवाही के बाद केवल पछतावा ही हाथ लगता है। यहां स्थित दुकानदारों ने भी घटना के बाद नाराजगी जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अचानक रोड पर गिरे सिलेंडर, पीछे आ रही गाड़ी ने लगाए ब्रेक, टला हादसा।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क से गुजर रही दो महिलाएं बाल बाल बची, आस पास के दुकानदारों ने नाराजगी जताई।