Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2025। अपने माता पिता के साथ तोलियासर जा रही एक युवती की कार को उसके पड़ोसी युवक ने रास्ते में रूकवा बदतमीजी की, गाड़ी के नुकसान का हर्जाना देने की बात पर राजीनामा हुआ और युवक के हर्जाना नहीं देने पर युवती ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि सांडवा निवासी 24 वर्षीय युवती ने ढाणी कालेरा निवासी रामकिशन पुत्र अर्जनराम जाट व तीन चार अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 10 फरवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे तोलियासर जाते हुए उसकी स्वीफ्ट कार को रास्ते में रोककर क्रेन से उठा लिया। क्रेन पर चौधरी क्रेन लिखा था व कार में युवती के माता पिता व ताईजी बैठे थे। आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर नीचे उतार लिया व महिलाओं के साथ अभ्रद व्यवहार किया। आरोपी ने गाड़ी के शीशे, चाबी व रीमोट तोड़ दिए जिसके हर्जाने के 10 हजार रूपए देने के नाम पर दोनों में राजीनामा हुआ। आरोपी ने विश्वास घात करके उसे रूपए नहीं देकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धमेंद्र को सौंप दी है।