Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

महिलाओं को मिले घर बैठे रोजगार, आई मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना’ का अधिक से अधिक प्रचार किया जाने के निर्देश दिए जिससे महिलाओं को घर बैठे आमदनी के अवसर मिल सकें। उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक में ‘मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना’ के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से योजना का प्रचार किया जाए जिससे नियोक्ता व इच्छुक महिलाओं को जॉब पोर्टल से जोड़ा जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई, उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अग्निवीर योजना के तहत 10 अप्रैल तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अग्निवीर योजना के तहत अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस सहायक (क्लर्क), स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं पास व 8वीं पास आदि पदों के लिए वर्ष 2025-26 भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीकरण 10 अप्रैल 2025 तक किए जा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाईट के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आगामी जून में आयोजित होना प्रस्तावित है। आवेदन की अंतिम तिथि व लिखित परीक्षा की तारीख से जुड़ी विभिन्न जानकारी www.joinindianarmy.nic.in पोर्टल पर समय-समय पर अपडेट की जाएगी। यह भर्ती प्रकिया दो भागों में होगी। प्रथम भाग में कंप्यूटराइज्ड ऑनलाइन परीक्षा होगी तथा द्वितीय भाग में शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच होगी। इसने लिखित परीक्षा के सफल अभ्यर्थीयों को ही बुलाया जाएगा। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ, झुंझुनु एवं श्रीगंगानगर जिलों के अभ्यार्थियों के द्वितीय भाग की परीक्षा से जुड़े स्थान व तारीख संबंधी जानकारी झुंझुनु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अलग से जारी की जाएगी। भर्ती प्रकिया में राज्य, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, एनसीसी प्रमाण पत्र धारक एवं आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए बोनस अंक के प्रावधान हैं।