Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2025। क्षेत्र में वन्य जीवों के रक्षण व संरक्षण के लिए लगातार सेवारत आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार मंगलवार को विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचे और विधायक ताराचंद सारस्वत से मुलाकात की। सेवादारों ने स्थानीय वन विभाग कार्यालय में एक एनिमल एंबुलेंस देने व प्रथम श्रेणी पशुचिकित्सालय को पॉली ट्रोमा श्रेणी में क्रमोन्नत किए जाने की मांग की है। सेवादारों ने मांग पत्र सौंपते हुए विधायक को बताया कि स्थानीय वन विभाग के पास घायल वन्य जीवों को लाने के लिए कोई वाहन सुविधा नहीं है, वहीं क्षेत्र में शिकार की कोई घटना हो जाने की स्थिति में भी विभाग सेवा समिति के वाहनों पर आश्रित नजर आता है। ऐसे में विभाग को एक एनिमल एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाए जिससे कार्मिकों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके। समिति सदस्यों ने विधायक को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में दशकों पूर्व बने प्रथम श्रेणी के पशु अस्पताल में एक्स रे मशीन सुविधा, ऑपरेशन थियेटर, सर्जिकल उपकरण व लैब की कोई सुविधा नहीं है। जिससे पशुओं के इलाज के लिए पर्याप्त संसाधनों की खासी कमी है। इसे पॉली ट्रॉमा में क्रमोन्नत करवाया जाए जिससे पशुओं की देखभाल और इलाज व्यवस्थाओं में सुधार हो सकें। विधायक सारस्वत ने शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन समिति सदस्यों को दिया। इस दौरान संस्था संचालक शूरवीर मोदी, अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, उपाध्यक्ष कैलाश सारस्वत, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, रामप्रताप सारस्वत, रामावतार सुथार, रामसिंह राजपुरोहित, भीखाराम सुथार, प्रकाश प्रजापत, सोनू नाई, श्याम सैन, रूपेश सुथार, दुर्गेश नाई, मदन सोनी आदि मौजूद रहें।