Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। कक्षा नर्सरी से 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर क्षेत्र के प्रतिष्ठित एकमात्र सीबीएसई बोर्ड के सेसोमूं स्कूल से आई है। स्कूल द्वारा आगामी 16 मार्च 2025 को प्रत्येक कक्षा में प्रवेश के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10,000 रूपए, द्वितीय स्थान 5000 रूपए, तृतीय स्थान 2,500 रूपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में से तीन मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी स्कूल में ऑफलाइन या ऑनलाइन www.sesomu.org पर जाकर आवेदन कर सकते है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल में कक्षा नर्सरी से लेकर नौवीं व ग्यारहवीं में प्रवेश प्रारंभ हो गए है। यहां विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि स्कूल में विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के लिए नीट, जेईई व सीए के लिए फॉउण्डेशन क्लासेज प्रारंभ की जा रही है। जिससे स्कूलिंग के साथ विद्यार्थी आगे की परीक्षाओं मे हो रही प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार हो सकें। स्कूल प्रशासन उत्साह के साथ नए सत्र के लिए विभिन्न तैयारियों में जुटा है।
संस्कारों के साथ शिक्षा पर होगा ध्यान केंद्रित, खूब होती है सहशैक्षिक गतिविधियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 26 वर्षों से क्षेत्र में सेवारत सीबीएसई बोर्ड के एकमात्र विद्यालय सेसोमूं में शिक्षा के साथ संस्कारों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की नीति तैयार की गई है। बाबा रामदेव के आचार्यकुलम गुरूकुल में सेवाएं देने के बाद सेसोमूं में प्रधानाचार्य पद पर सेवारत डॉ सुब्रत कुंडु संस्कारों के साथ शिक्षा देने के पक्षधर है। वे बालक के मानव बनने व उसके देश व समाज के लिए उपयोगी बनने की दिशा में कार्य किए जाने की बात कहते है। विद्यालय में प्रतिदिन प्राणायम अभ्यास, विशेष अवसरों पर वैदिक हवन के आयोजन भी किए जाते है। विभिन्न अवसरों पर बच्चों को वैदिक साहित्य व संस्कृति के बारे में भी जानकारी दी जाती है। विद्यालय में सहशैक्षिक गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। बच्चों के लिए अटल टिंकरिंग लैब, भाषा प्रयोगशाला में बच्चे की दक्षता पर कार्य किया जाता है। स्कूल में 2024-25 सत्र में सहशैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को आईआईएमए देहरादून का भ्रमण करवाते हुए भविष्य में रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। इसी के साथ विभिन्न खेलों के खेल मैदान सहित इंडोर स्विमिंग पूल भी है जहां कुशल ट्रेनर द्वारा तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाता है।