Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

नाच के दौरान भिड़े भाती और घराती, तीन गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को गांव आड़सर में खाजूवाला से भात भरने आए भाती व घराती युवकों के बीच झगड़ा हो गया। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि भाती भरने के बाद नाच गाना हो रहा था तभी दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाईश का प्रयास किया। यहां तैश में आए आड़सर निवासी तीन युवक ओमप्रकाश बावरी, कालूराम बावरी, देवकरण बावरी को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।
पूछताछ से नाराज युवक ने धमकाया परिवादी को, हुआ गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को मोमासर बास निवासी एक युवक को पुलिस ने पूछताछ के मामले में थाने बुलाया तो नाराज युवक ने परिवादी को धमकाया। हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बताया कि एक विवाद में मोमासर बास के साहिल बिसायती को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इस पर वह तैश में आकर परिवादी को धमकाने लगा। पुलिस ने उससे समझाईश का प्रयास किया और जब वह नहीं माना तो गिरफ्तार किया।
26 फरवरी को हुई थी मंदिर में चोरी, अब हुआ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड़ पर स्थित माताजी मोड़ मंदिर में गत 26 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने धावा बोला और मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए 12 चांदी के छत्र, एक सोने का फुलड़ा चोरी कर लिया। इस सबन्ध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुजारी गांव इंदपालसर बड़ा निवासी किशनलाल शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ परिवाद दी और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल संदीप द्वारा जांच शुरू की गई है।