Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। दो बहनों के विवाह में 2 लाख से अधिक का सहयोग देकर कुलदीप मिस्त्री ने अपना सामाजिक दायित्व निभाया। कस्बे के मोमासर बास में राजूदेवी बनवारीलाल मलघट की दो पुत्रियां प्रिया व मोनिका का विवाह आगामी 7 मार्च को सरदारशहर निवासी जतिन व ललित से होगा। इस विवाह में कस्बे के जागरूक युवा कुलदीप झाझड़िया ने दो लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण देकर सहयोग किया है। इस मौके पर बीरबलनाथ, हरीश गुर्जर, शिव प्रजापत, कमल सारस्वत, नौशाद, योगेश झंवर, दीनदयाल प्रजापत मौजूद रहें। मलघट परिवार ने सभी का तिलक कर स्वागत किया व आभार जताया। विदित रहें झाझड़िया ने कोरोना काल में नगरपालिका को अनेक उपकरण सहयोगार्थ दिए थे तथा अपने ही घर से समाज में दहेज मुक्त विवाह की प्रेरणा भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के निवासी कुलदीप झाझड़िया ने दिया सहयोग।