Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। हाई स्कूल रोड पर अचानक जीप चला रहें चालक को दिल का दौरा पड़ा। चालक निढाल हो गया और पैर जीप की रेस पर गिरा जिससे जीप अनियंत्रित होकर आगे एक खड़ी टैक्सी से टकरा गई। टैक्सी आगे खड़ी कार से जा भिड़ी। ये घटना गुरूवार शाम को हाई स्कूल रोड पर हुई, यहां मौके पर अनेक नागरिक एकत्र हो गए है। मौके से जीप चालक कालू गुसाईं निवासी कालूबास को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे सीपीआर दी गई। परंतु युवक की जान बचाई नहीं जा सकी और कुछ ही पलों में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं पर सभी राहगीरों ने व आस पास के दुकानदारों ने गहरी चिंता जताई। इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो:-   https://fb.watch/y0VoiVRivQ/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीप चलाते हुए चालक को आया हार्ट अटैक, चंद पलों में हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीप टकराई टैक्सी से, टैक्सी जा भिड़ी कार से, लोगों ने जताई चिंता।