Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2025। क्षेत्र के एक गांव में एक 10 वर्षीय बालिका को विवाह के समारोह से उठा ले जाने व उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और 10 वर्षीय पुत्री बीती रात करीब 8 बजे पड़ोस में ही एक विवाह का कार्यक्रम देखने गई। उसकी पुत्री को गांव जाखासर के दो युवक उठाकर ले गए। उसके साथ की ही दो बालिकाओं ने माँ को सूचना दी तो वह तुरंत अपने पति के साथ तलाश में जुट गई। एक आरोपी वहीं खड़ा रहा और तलाश करते दंपती से कहा कि कोई नहीं ले गया है यहीं कहीं खेल रही होगी। तभी पास ही स्थित एक बाड़े में बने मकान से उसकी पुत्री के चीखने की आवाज आई। बालिका के पिता व अन्य परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। जब वे मकान की छत पर पहुंचे तो आरोपी अर्धनग्न अवस्था मे छत से कूदकर मौके से भाग गया। पुलिस ने पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को सौंप दी है।