Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-02-23 at 19.38.02
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2025। भारती कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार सुबह 11 बजे सम्मान समारोह एवं कैरियर गाईडेंस फ्री महासेमिनार का आयोजन किया जाएगा। एकेडमी डायरेक्टर केआर फौजी ने बताया कि एकेडमी के प्रथम बैच में 18 विद्यार्थी थे जिनमें से 13 विद्यार्थियों ने सीईटी में प्रथम प्रयास में सफलता हासिल की है। इनमें भी छात्राओं की संख्या अधिक है। इन सभी का सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित फ्री महासेमिनार में सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार को नहीं हो पाया इसे कल सोमवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह में एसडीएम उमा मित्तल मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि न्यायिक सेवाओं में नवचयनित महिमा दुगड़ व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी शामिल होंगी। सेमिनार के बाद प्री बीएसटीसी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जेल प्रहरी, आर्मी जीडी, एसएससी जीडी, राजस्थान पुलिस, दिल्ली पुलिस, रेलवे ग्रुप डी के नए बैच का उद्घाटन किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों के नि:शुल्क डेमो क्लास का प्रावधान रहेगा। वहीं संस्थान द्वारा तैयारी के लिए दी जा रही नि:शुल्क सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।