Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2025। ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल निर्माण को लेकर बड़ी खबर भामाशाह की ओर से आई है। भामाशाह परिवार ने सरकार द्वारा डाली गई सभी नई शर्ते मान लेने का पत्र आज चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक को दे दिया है। रामकिशन बाहेती व पवन प्रकाश चांडक द्वारा पत्र देकर बताया कि दिनांक 7 फरवरी 2025 व 10 फरवरी 2025 को विभाग के प्रतिनिधि आर्किटेक्ट के साथ दो बार बैठक हुई जिसमें भामाशाह परिवार द्वारा सरकार की नई शर्ते मान ली गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जरूरी पार्किंग 81 वाहनों की स्वीकृति थी परंतु अब संयुक्त निदेशक ने इसे कम से कम 200 कार पार्किंग प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। अब भामाशाह परिवार द्वारा 246 कार पार्किंग बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। भामाशाह द्वारा बेसमेंट बनाने की स्वीकृति भी दे दी गई है। जिसमें स्टोर व लैब बन सकेगी। वहीं पूर्व के नक्शे में शामिल सभी प्रकार की फैसेलिटी, जिनमें डॉक्टर्स क्वार्टर, नर्सिंग क्वार्टर, मोर्चरी रूम, जेनसेट, एसटीपी, बीएमडब्ल्यू डिस्पोजल, आईपीएचएस और एनबीसी गाइडेंस के तहत नक्शे में समाहित कर अपग्रेड कर लिया गया है। दानदाता परिवार ने नक्शा देते हुए उसका अनुमोदन करने व भवन निर्माण का नया एमओयू करवाए जाने की मांग की। जिससे क्षेत्र की जनता को उपजिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर का लाभ मिल सकें। बता देवें अब गेंद सरकार के पाले में चली गई है। जनता में जबरदस्त उत्सुकता ट्रोमा निर्माण को लेकर बन गई है। दानदाता परिवार द्वारा विभाग के संयुक्त निदेशक, सीएमएचओ, ब्लॉक सीएमएचओ, उपजिला प्रभारी सहित उपखंड अधिकारी को ये पत्र दिए जाने की बात कही है। विदित रहें आज दिनभर उपखंड अधिकारी कार्यालय के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के समक्ष दिए गए धरने प्रदर्शन के दौरान हुई वार्ता में विभागीय अधिकारियों ने दानदाता परिवार द्वारा किसी प्रकार का पत्र नहीं दिए जाने, पत्र प्राप्त नहीं होने की दशा में विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए पत्र लिखे जाने की बात भी कही गई। दानदाता द्वारा दिया गया पत्र आप भी देखें:-