Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2025। क्षेत्र के गांव केऊ में शनिवार सुबह करीब 7 बजे आसुराम पुत्र बालुराम नायक के घर में बने एक ही पक्के कमरे में चार बच्चे सो रहें थे। अचानक कमरे से धुंआ निकलते देख माँ बाप के होश फाख्ता हो गए। उनके शोर मचाने पर आस पास ग्रामीण युवा मौके पर एकत्र हुए और बच्चों को बाहर निकाला गया। राशन का सामान, बच्चों के जरूरी दस्तावेज, कुछ नगदी सहित कपड़े बिस्तर जलकर खाख हो गए है। कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग में संपर्क कर लाइन बंद करवाने के लिए अनेक प्रयास किए परंतु ठेका कार्मिक का फोन लगातार नो रिप्लाय हो गया। दो युवाओं ने जीएसएस पहुंच कर लाइन बंद करवाने का प्रयास किया परंतु जीएसएस पर कोई कार्मिक नहीं मिला। युवा जब लौटे तो युवाओं ने बिजली पोल से तार को तोड़ कर पानी डाला और आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी जताई व लगातार ऐसी ही लापरवाही किए जाने की बात कही। यहां शंभुसिंह, भगवंतसिंह, मघाराम, सुशील कुमार, हीरालाल, स्वरूपसिंह, शंकरसिंह, गुणाराम, सूरजाराम सहित अनेक मौजिज ग्रामीण पहुंचे। इन्होंने पटवारी और बिजली विभाग के जेईएन को सूचना देते हुए प्रशासन से जरूरतमंद परिवार की मदद किए जाने की मांग की।

ग्रामीणों ने पत्र लिखकर ठेका कार्मिक को हटाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को शिकायती पत्र लिखकर केऊ में 33 केवी जीएसएस पर कार्यरत ठेकाकर्मी दौलतराम को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कार्मिक घोर लापरवाह है व अनेकों बार समझाईश के बावजूद जिम्मेदारी पूर्ण ढंग से अपने दायित्व का निर्वटन नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सभी तीनों के फीडरों के उपभोक्ता इसे हटाने की पूर्व में भी मांग कर चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि कार्मिक प्राय हर समय नशे में रहता है व उसके वीडियो फोटो भी विभाग को दिए गए है। ग्रामीणों ने कहा कि लापरवाह कार्मिक के कारण कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। इससे पूर्व विभाग इसे हटाने की कार्रवाई करने की मांग उन्होंने की है।