Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250211-WA0015
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ से गुजरने वाला नेशनल हाईवे हर दिन जिंदगियों की बलि ले रहा है। मंगलवार सुबह सुबह क्षेत्र के गांव झंझेऊ के पास हुए हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई है एवं तीन जनें गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर एक फॉच्युर्नर गाड़ी में पांच जनें सवार होकर देशनोक माताजी के दर्शन करने जा रहे थे कि मंगलवार सुबह करीब 3 बजे गांव झंझेऊ के पास उनकी गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भंयकर था कि गाड़ी ने कई पलटे खाए और गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों को खासी चोटें आई। सूचना मिलने पर टोल कम्पनी के पेट्रोलिंग कार्मिक एम्बुलैंस एवं क्रेन लेकर मौके पर पहुंचें एवं सभी को संभालते हुए टोल एम्बुलैंस से पांचों जनों को बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां बिहार निवासी निषाद एवं चूरू निवासी सुरेन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में एक जने को उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया है वहीं दो जनें अभी पीबीएम में भर्ती है। हादसे का कारण ओवर स्पीड़ एवं टायर फटना बताया जा रहा है। हादसे के बाद टोल कम्पनी की क्रेन द्वारा हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गाड़ी को शेरूणा थाने में खड़ा करवाया गया।