Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज दिन भर की खास खबरें एक साथ, देखें आयोजनों की फोटो भी।

चयनित युवतियों के लिए शुरू हुआ नि:शुल्क कम्प्युटर प्रशिक्षण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला एवं बाल विभाग राजस्थान द्वारा राज्य भर में युवतियों एवं महिलाओं का चयन निशुल्क कम्प्युटर प्रशिक्षण दिए जाने के लिए किया गया है। विभाग की इस योजना के तहत गुरूवार को कस्बे के आईटी एज्युकेशन हब में दस छात्राओं के इस विशेष निशुल्क महिला बैच का उदघाटन किया गया। हब के रामप्रताप सारस्वत ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा एवं पार्षद विक्रम सिंह शेखावत ने फीता काट कर बैच का उदघाटन किया। इस मौके पर दोनो जनप्रतिनिधियों ने सरकार द्वारा लगातार जनहित में कार्य करवाए जाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों के निशुल्क बैच का उदघाटन करते अतिथि।

जारी है खेजडियों की कटाई, ग्रामीणों में रोष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर एवं नोखा क्षेत्र के गांव मूंडसर के बीच लगाए जा रहे अवाडा कम्पनी के सोलर प्रोजेक्ट के लिए ग्रामीणों के विरोध के बाद भी लगातार खेजड़ी कटाई जारी है। विदित रहे कि विधानसभा पर धरने की चेतावनी देने के बाद पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी को बुधवार शाम को ही मुख्यमंत्री द्वारा खेजड़ी कटाई पर रोक लगवाने का आश्वासन दिया गया था। इस आश्वासन के दो घंटे बाद ही बुधवार रात को कम्पनी के लोगों द्वारा चोरी-छीपे 40 से अधिक खेजड़ियां काट दी गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण सुनील विश्नोई, पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति खेजड़ला के संयोजक रामगोपाल विश्नोई, सुनील माल, दिनेश भांभू, रामदयाल धारणियां, धर्मपाल ज्यानी, रामरतन ज्यानी, आदेश धारणियां, सांवरलाल भादू, प्रमोद धारणियां, विनोद धारणियां, सुरेश ज्यानी, पूनम ज्यानी, धीरज बिश्नोई आदि ग्रामीण मौके पर पहुंचें एवं गिरदावर, पटवारी, डीएफओ व पुलिस को भी मौके पर बुलाया व रोष जताया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन के तुंरत बाद ही कम्पनी द्वारा यह हरकत मुख्यमंत्री का अपमान करने का आरोप कम्पनी पर लगाया है

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जारी है हजारों बीघा भूमि पर खेजड़ियों की अवैध कटाई, ग्रामीणों में रोष।

मुनिवृंद का मिला सानिध्य, पाया प्रेरणा पाथेय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ धर्मसंघ के मुनि वृंद देवेन्द्र कुमार एवं आर्जव कुमार का सानिध्य क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। मुनिवृंद बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे एवं पुनमचंद ताराचंद बरडिया के आवास पर विश्राम किया। यहां बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचें एवं मुनिश्री ने प्रेरणा पाथेय देते हुए संयम को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी। मुनिवृंद का विहार बरडिया के आवास से गुरूवार को हुआ एवं गुरूवार का रात्रि प्रवास मनोज ड़ागा के आवास पर हुआ है। मुनिवृंद श्रीडूंगरगढ़ से विहार कर लाडनूं पहुंचेगें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुनिवृंद के सानिध्य से मिल रही जीवन में संयम की प्रेरणा।

राज्यमंत्री ने भेजा मुख्यमंत्री को पत्र, मांगा सृजनदेव जयंती पर राजकीय अवकाश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त क्षेत्र के भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर सृजनदेव भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। सुथार ने अपने पत्र में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण का देवता बताते हुए कारीगरों, शिल्पकारों, इंजीनियरों, श्रमजीवी वर्ग द्वारा उन्हें पूजे जाने की जानकारी दी और उनकी जयंती पर पूरे राज्य में बड़े स्तर पर धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होने की बात कहते हुए राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है।

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सत्तासर में नवनिर्मित मंदिर में मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस आयोजन की शुरूआत गुरूवार को कलश यात्रा के साथ हुई। गांंव के ठाकुरजी मंदिर से रवाना हुई कलश यात्रा नवनिर्मित मंदिर तक पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालु महिलाओं ने सर पर कलश धारण किया एवं मंगल गीत गाए व भजनों की धुनों पर जम कर नृत्य किया। यहां शुक्रवार को मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं सत्तासर में नाचते गाते शामिल हुए श्रृद्धालु कलश यात्रा में।