Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2025। बुधवार 5 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 12 गांवों में आवासीय, कृषि, औद्योगिक, जलदाय आदि सभी प्रकार की बिजली सप्लाई में पांच घंटे की कटौती रहेगी। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुशील छींपा ने बताया कि रतनगढ़ में स्थित 220 केवी जीएसएस में 132 केवी बस बार में आवश्यक रखरखाव कार्य आ जाने के कारण बुधवार को रतनगढ़ 220 केवी जीएसएस से आने वाली मोमासर 132 केवी जीएसएस की सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण दोपहर 12 बजे से सांय 5 बजे तक पांच घंटों की कटौती की जाएगी। इसके प्रभाव में मोमासर 132 केवी जीएसएस से सप्लाई पाने वाले गांव मोमासर, सत्तासर, लालासर, आडसर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, धीरदेसर पुरोहितान, कुंतासर, सुरजनसर, लाखनसर, लिखमादेसर गांवों में स्थित सभी 33केवी जीएसएस पूर्णतया बंद रहेगें।