Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2025। हाइवे किनारे एक होटल के सामने एक कार सवार दो जनों को सामान लेने रूकना भारी पड़ गया। जब यहां मौजूद दो तीन जनों ने उनकी गाड़ी तोड़ दी व मारपीट भी की, पुलिस ने इस संबंध में परिवादी की शिकायत पर दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। झुंझुनूं निवासी देवेंद्रसिंह पुत्र राजवीरसिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने साथी स्टाफ लक्ष्मणराम पुत्र कृष्ण कुमार जाट निवासी हुणतपुरा, हनुमानगढ़ के साथ बेनीसर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा था। बीकानेर की ओर सर्विस रोड स्टार्ट होने के पास स्थित एक होटल पर सामान लेने रूके व गाड़ी साइड में खड़ी की। तभी होटल में से एक लड़का आया और होटल के बाहर खड़ी अपनी मोटरसाइकिल को स्टार्ट कर लापरवाही से गाड़ी के साइड में टक्कर मार दी। जब उसे गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का ओलमा दिया तो होटल में दो अन्य लड़के आए व लाठियों के वार से गाड़ी तोड़ डाली। कार सवार के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। वहीं खड़ी दूसरी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर लडकें प्रदीप व विशाल मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।