Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2025। संभाग के हनुमानगढ़ की राधिका बंसल ने आरजेएस- 2024 में पहले प्रयास में पहली रैंक हासिल की। टॉक विथ बीएमआर में टॉपर राधिका ने अपनी सफल यात्रा के सभी पड़ाव साझा किए। राधिका ने 2022 में हनुमानगढ़ के एनएम लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पिता का सपना था कि वह जज बनें। इस प्रेरणा ने उन्हें दसवीं कक्षा से ही अपना लक्ष्य तय करने में मदद की। दृढ़ निश्चय और कठिन परिश्रम से राधिका ने इसे सच कर दिखाया। वर्तमान में राधिका बीकानेर में जेएलओ के पद पर कार्यरत है। टॉक विथ बीएमआर के प्रस्तुतकर्ता प्रसिद्ध पत्रकार बृजमोहन रामावत के साथ देखें राधिका बंसल का पूरा साक्षात्कार:-