Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 18.45.55
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी का माहौल छाया है ऐसे में चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने की हिदायत जिला प्रशासन द्वारा लगातार दी जा रही है। बता देवें गत मंगलवार ही इस मांझे के कारण प्रताप बस्ती निवासी भंवरलाल पेमाराम जाखड़ बुरी तरह से जख्मी हुए। रविवार शाम को एक बेजुबान कबूतर उड़ते हुए चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। राजस्थान पुलिस के जवान राकेश सिहाग ने घायल कबूतर को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार शाम होने के कारण पशु चिकित्सालय में किसी के नहीं मिलने का अंदेशा जताते हुए उन्होंने ईलाज का आग्रह किया। उपजिला अस्पताल के स्टाफ ने दयालुता का परिचय देते हुए डॉ जगदीश गोदारा के निर्देशन में नर्सिंग ऑफिसर विजय सिहाग ने कबूतर का ईलाज किया। सिहाग ने बताया कि पंछी की गर्दन के पास बड़ा कट लगा था जिससे उसकी हड्डी सामने ही नजर आने लगी थी। सिहाग ने उसका ईलाज करते हुए चार टांके लगाए। पंछी अभी तक एक कार्टून में सुरक्षित अस्पताल में ही है। शीघ्र ही उसे वन विभाग पहुंचाया जाएगा। बता देवें चाइनीज मांझा बेजुबानों के जीवन के लिए ही नहीं मानव जीवन के लिए भी खतरा है। इस पर रोक होने के कारण उपयोग में लेना प्रतिबंधित है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की भी अपील है कि सभी पाठक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए चाइनीज मांझे को सख्ती से ना कह कर किसी का जीवन बचाने में सहयोगी बनने का दायित्व जरूर निभाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजयपाल सिहाग ने दयालुता का परिचय देते हुए लगाए बेजुबान को टांके, किया ईलाज।