Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-04 at 20.24.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2025। सोशल मीडिया पर सक्रियता की सार्थकता तभी है जब  इसका उपयोग सकारात्मक हो, क्योंकि वर्तमान में बड़ी संख्या में नकारात्मक कंटेट सोशल मीडिया को संदेहास्पद बना रहा है। ऐसे में आवश्यकता है कि सभी सोशल मीडिया इंफ्लुंसर अपने कंटेट को बनाते समय सोच को सकारात्मक व समाज के प्रति सुधारात्मक रखें। यह आह्वान शनिवार को क्षेत्र के उभरते हुए सोशल मीडिया इंफ्लुसंरों के सम्मान के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने किया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मीडिया पार्टनरशिप में दशहरा मेदान में आयोजित किए जा रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर एवं न्यू ईयर कार्निवल में जहां पूरे परिवार के साथ मनोरंजन के लिए शानदार झूले सजे है। वहीं सस्ती, सुंदर एवं घरेलू उपयोगी खरीददारी करने के लिए कपड़ों, क्राकरी, खिलौनों सहित अनेकों सामानों की दुकानें भी सजी है। आगामी 18 जनवरी तक चलने वाले इस मेले के मेला आयोजक विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा की पहल पर क्षेत्र के सोशल मीडिया इंफ्लुसंरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शर्मा ने बताया कि इस मौके पर सभी का माल्यापर्ण किया गया एवं उपहार देकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र में इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूटयूब जैसे सोशल मीडिया साईटस पर लोकप्रिय 13 युवाओं का सम्मान किया गया। सभी ने एक स्वर में सम्मान के लिए आभार जताया एवं सोशल मीडिया पर सकारात्मक एवं ओरिजनल कंटेट बनाए रखने का विश्वास दिलाया। मेले के दौरान मेले की रिल्स, वीडियो की प्रतियोगिता भी रखी गई है एवं जिस किसी के भी मेले से जुड़े वीडियो, रिल्स पर सर्वाधिक व्यू, लाईक, शेयर, कमेंट एवं  क्वालिटी होगी उनकी प्रतियोगिता भी रखी गई है। क्षेत्र के सोशल मीडिया पर सक्रिय युवा मेले में पहुंच कर अपनी रिल्स बना सकते है एवं इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा मेले के समापन पर 18 जनवरी को की जाएगी व विजेता को एक बार फिर से सम्मानित किया जाएगा। बता देवें मेले में इस बार हमेशा अधिक बड़े व फास्ट झूले लगाए गए है। आप भी परिवार के साथ जरूर पहुंचे व मेला घुमने का लुफ्त जरूर लेवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फनी एवं म्युजिक कंटेट क्रियेटर गांव गुंसाईसर बड़ा के जीवराज गोदारा के इंस्टाग्राम पर 84 हजार से अधिक फॉलोवर, टाइम्स ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंस्टाग्राम पर चर्चीत कृष्णा गुर्जर के है 81 हजार से अधिक फॉलोवर, टाइम्स ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंस्टाग्राम पर उभरती हुए कलाकार दीपीका सोनी के है 21 हजार से अधिक फॉलोवर, टाइम्स ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बॉडी बिल्डिंग एवं कसरती वीडियो बनाने वाले गांव गुंसाईसर बड़ा के संतोष गोदारा के इंस्टाग्राम पर 18 हजार से अधिक फॉलोवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा कलाकारा जिज्ञासू सिद्ध के फेसबुक पर है 11 हजार से अधिक फॉलोवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवेकर्मचारी नेता एवं रोजगारों से जुड़ी पोस्टर वायरल करने वाले सीताराम गोदारा के है फेसबुक पर 10 हजार से अधिक फॉलोवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजनैतिक पोस्ट करने वाले मुकेश ज्याणी के फेसबुक पर है दस हजार से अधिक फॉलोवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी के पूरनाथ सिद्ध के है फेसबुक पर 10 हजार से अधिक फॉलोवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उभरते हुए संगीत कलाकार बजरंगलाल सोनी के युटयुब पर है 5.5 हजार से अधिक सबस्क्राईबर, टाइम्स ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वीडियो बना कर पहचान बनाने वाले मनु मोर्य के है इंस्टाग्राम पर 4.5 हजार से अधिक फॉलोवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मॉडलिंग एवं स्टूडियो में उभरता चैनल चला रहे है रणजीत पारीक, यूटयूब पर साढे तीन हजार से अधिक सबस्क्राईबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गायकी एवं संगीत का शानदार चैनल चलाने वाले हनुमान कुदाल एवं दीपक पांडिया का किया गया सम्मान, यूट्यूब पर दो हजार से अधिक सबस्क्राईबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर के उभरते हुए फनी कंटेट क्रिएटर मनोज सिद्ध के इंस्टाग्राम पर 2800 फॉलोवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के उभरते हुए युवा कलाकार बजरंग महिया के है इंस्टाग्राम पर 2.5 हजार से अधिक फॉलोवर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी सोशल मीडिया क्रिएटरों से किया गया सकारात्मकता का आह्वान।