Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2024। ताल मैदान स्थित पीएमश्री राउमावि में गुरूवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक की 68 स्कूलों की 9वीं कक्षा की 1321 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं व 10वीं में अध्ययनरत बालिकाएं जिन्होंने ऐच्छिक विषय के रूप में हैल्थ एंड ब्यूटी विषय लिया है, उन बालिकाओं को व्यावसायिक टूल किट भी वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत ने सरस्वती पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ किया व विद्यार्थियों को खूब पढ़ो आगे बढ़ो की प्रेरणा दी। उन्होंने स्वच्छता एवं नैतिकता विषयक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में 3 लाख 25 हजार साइकिलों का वितरण किया गया है जिससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। सहित अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरराम गरूवा, प्राचार्य डॉ मनीष कुमार सैनी, रूपादेवी राउमावि के प्राचार्य उमाशंकर सारण ने बालिकाओं को साइकिलें वितरित की। साइकिल वितरण योजना के ब्लॉक प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि पूरे ब्लॉक में 1618 बालिकाओं को साइकिल दी जाएगी। शेष साइकिल शुक्रवार व शनिवार तक दे दी जाएगी। वहीं करीब 50 बालिकाओं को व्यवसायिक टूल किट का वितरण किया गया। प्राचार्य मनीष सैनी ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि टूल किट योजना का उद्देश्य है कि बालिकाएं शिक्षा के साथ अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस किट में 36 प्रकार के उपकरण शामिल है। व्याख्याता प्रदीप कुमार कौशिक ने विद्यालय की उपलब्धियों व आवश्यक जरूरतों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन मदनलाल कड़वासरा ने किया। समारोह में उप प्राचार्य नवीन कुमार, सुरेंद्र चूरा, परताराम बाना, रामावतार शर्मा, श्रीमती विमला सहित शाला स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान के नॉडल स्कूल में आयोजित साइकिल वितरण समारोह में शामिल हुए बड़ी संख्या में विद्यार्थी व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 50 बालिकाओं को दिए गए व्यावसायिक टूल किट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साइकिल लेकर बालिकाओं ने जताई प्रसन्नता।