Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2024। किसानों को उपज का पूरा मूल्य मिल सकें इस हेतु एमएसपी की मांग व केंद्र सरकार के साथ हुए समझौते की शर्तें लागू करने की मांग को लेकर कर मरण व्रत के 16वें दिन जगजीत सिंह डल्लेवाल बुधवार को बेसुध हो गए। डल्लेवाल का वजन 12 किलो से अधिक कम हो गया है और वे मशीनों के सहारे चल रहें है। उनकी निगरानी के लिए 24 घंटे प्राइवेट डॉक्टर तैनात है जबकि बुधवार को सरकारी डॉक्टरों की टीम को किसानों ने चेकअप करने से रोक दिया और इस टीम का विरोध किया। किसान नेताओं ने बताया कि इन मांगो को लेकर 13 दिसंबर को शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर जोरदार रोष रैलियां होगी, वहीं 14 दिसंबर को दिल्ली कूच अटल रखने की बात कही है। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने केंद्र सरकार पर बेरहम और तानाशाह होने का आरोप लगाया है। महिया ने टाइम्स को बताया कि समर्थन मूल्य फसल खरीद सहित किसानों की विभिन्न मांगो को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की अनशन पर है और उनकी किडनी व हार्ट फैल होने का खतरा हो गया है। ऐसे में किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार को संवेदनशीलता जताकर वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। महिया ने डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई।