Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2024। माँ के निधन के बाद उनके नाम की कृषि भूमि धोखाधड़ी कर ननिहाल वालों ने हड़प ली, भानजी ने हक मांगते हुए आरोप लगाए व थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। 48 वर्षीय शांतिदेवी पुत्री पूर्णनाथ सिद्ध निवासी पूनरासर, हाल निवासी बरजांगसर ने अपने ननिहाल पक्ष के रीड़ी निवासी महावीरनाथ व मुन्नीनाथ पुत्र भंवरनाथ सिद्ध, शिवकरणनाथ पुत्र चेतननाथ सिद्ध, टीकूनाथ पुत्र रूघनाथ सिद्ध सहित दुसारणा पंडरिकजी निवासी शीशपाल पुत्र मुन्नीनाथ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसकी माता जीऊ पुत्री जवाहरनाथ सिद्ध की संयुक्त खातेदारी की कृषि भूमि गांव रीड़ी की रोही में स्थित है। परिवादिया का ननिहाल गांव रीड़ी में है और उसकी माँ की मृत्यु 25 मार्च 2023 को हो पूनरासर में हो गई। आरोपी पूनरासर आए व उसके और उसके भाई प्रेमनाथ के नाम से इस भूमि का इंतकाल दर्ज करवाने की बात कही। आरोपियों ने माँ के मृत्यु प्रमाण पत्र व इंतकाल दर्ज करवाने की बात कहते हुए 18 मार्च 2024 को धोखाधड़ी से विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपियों ने इस भूमि के 8,10,000 रूपए प्राप्त करना बताया जबकि दोनों बहन भाई को इस भूमि पेटे उन्हें कोई राशि प्राप्त नहीं हुई। परिवादिया ने इस विक्रय पत्र को निरस्त कर स्वयं व अपने भाई को भूमि पर उनका हक दिलवाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंप दी है।