Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा तेजा मंदिर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय राज्य युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। सीबीईओ के सान्निध्य में आयोजित महोत्सव में शिक्षा विभाग के अनेक शिक्षक, शिक्षाविद् व करीब 350 युवाओं ने भाग लिया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि राज्य की दुर्लभ परंपरागत लुप्त कला व संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन व प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मंगलवार को तेजा मंदिर प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय राज्य युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। महोत्सव में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन, चित्रकला, हस्तकला, भाषण, कविता, कहानी लेखन इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरे ब्लॉक से युवाओं ने उत्साह व जोश के साथ भाग लिया। एकल लोकगीत गायन में नेहा पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत व एकल नृत्य प्रतियोगिता में रिंकु चोटिया पुत्री अशोक चोटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में दीपिका एंड पार्टी तथा सामूहिक लोकगायन में जमना एंड पार्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में कोमल पुत्री ओमप्रकाश मारू, मांडणा प्रतियोगिता में भारती पुत्री रेवंतराम, थिमेटिक प्रतियोगिता में माया पुत्री मांगीलाल जाखड़, टेक्सटाइल प्रतियोगिता में अनुसुइया पुत्री रेवंतनाथ सिद्ध, कविता लेखन में मंशा पुत्री कैलाशचंद सोनी, भाषण प्रतियोगिता में किसनलाल पुत्र भंवराराम, कहानी लेखन ज्योति पुत्री ओमनाथ सिद्ध, हेंडीक्राफ्ट पूजा पुत्री सांवरमल, कृषि उत्पाद किसनलाल पुत्र भंवरराम ने प्रथम स्थान हासिल किए। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न व नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकल गायन प्रतियोगिता में कस्बे की भजन गायिका नेहा सारस्वत ने जीत लिया प्रथम पुरस्कार।