Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2024। रात करीब 2.30 सरदारशहर से निकलते ही मेगा हाइवे पर एक टाटा सफारी गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी की टाटा सफारी में सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक अन्य पांचवे ने बीकानेर ट्रोमा पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया व एक छठवां युवक व कैंटर चालक जीवन के लिए संघर्ष कर रहें है। क्षेत्र के गांव रीड़ी के तीन युवक टाटा सफारी में सवार थे। गांव में शनि मंदिर के पास रहने वाले 22 वर्षीय राकेश पुत्र लालाराम भार्गव व 22 वर्षीय नंदलाल पुत्र किशनलाल भार्गव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में एक घायल रामलाल पुत्र गिरधारीलाल भार्गव भी रीड़ी निवासी है और उसके लिए नाते रिश्तेदार ही नहीं ग्रामीण भी उसके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं कर रहे है। तीनों युवक आपसी रिश्ते में भाई है। मृतकों के परिजन सरदारशहर पहुंच गए है व आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल के परिजन बीकानेर अस्पताल पहुंच गए है। तीनों युवक सरदारशहर रह कर अपने जीजा 35 वर्षीय पवन पुत्र रतनलाल निवासी राजासर बिकाण के साथ कामकाज करते थे। इनका ही मासी का ही बेटा 30 वर्षीय कमलेश पुत्र भंवरलाल भार्गव निवासी राणासर बिकाण व जीजा पवन ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं झुझुनू निवासी धनराज प्रजापत ने बीकानेर जाने के दौरान रास्ते में प्राण गवां दिए। कैंटर ड्राइवर रतनगढ़ निवासी किशोरसिंह राजपूत को भी गंभीर हालात में बीकानेर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर सरदारशहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से 2 घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मोड़ व ओवरस्पीड को हादसे का कारण बताया।

कुछ माह पूर्व ही पिता बना राकेश, नंदलाल के विवाह के सपने चकनाचूर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना के बाद गांव रीड़ी में माहौल गमगीन हो गया है। मृतक राकेश दो तीन माह पूर्व ही एक नन्हें पुत्र का पिता बना था। उसके परिजन पहली संतान के रूप में पौत्र होने की खुशी का उत्सव मनाए जाने की तैयारी कर रहें थे वहीं सड़क दुर्घटना में उसकी मौत से परिजन बुरी तरह से मायूस हो गए है। घर में इस सूचना के बाद कोहराम मच गया है। वहीं मृतक नंदलाल के परिजन उसके विवाह के सपने संजो रहें थे जब उन्हें काल के क्रुर प्रहार की खबर मिली तो कुछ बेसुध हुए व अन्यों के हाल भी बेहाल है। घायल रामलाल भी एक डेढ़ वर्षीय बालक का पिता है। उसके स्वास्थ्य के लिए परिजन मन्नतें मांग रहें है व ग्रामीण भी प्रार्थनाएं कर रहें है। पूरे गांव में ही नहीं क्षेत्र में घटना तेज स्पीड व दर्दनाक हादसों की चर्चा एक बार फिर छिड़ गई है। हर कोई हादसे पर शोक जताते हुए दो परिवारों के चिराग बुझ जाने से छाए अंधेरे से प्रभावित परिजनों को सांत्वना देने की बात कर रहें है। सरपंच हेतराम जाखड़ ने भी घटना पर शोक जताया है।