Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2024। कालूबास में स्थित माहेश्वरी भवन समिति के द्विवार्षिक चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हुए। ओमप्रकाश राठी के सान्निध्य में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी कन्हैयालाल सोमाणी ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से समिति अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र बाहेती को चुना गया है। वहीं मंत्री पद पर सुरेश सोमाणी व कोषाध्यक्ष पद पर अशोक बिहाणी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमाणी ने नए पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करते हुए जिम्मेदारी के साथ भवन के कार्य व विकास के लिए पूर्ण निष्ठा से सेवाएं देने की बात कही। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य व समिति के सलाहकार ओमप्रकाश राठी, कन्हैयालाल सोमाणी, डूंगरमल मोहता शामिल रहें। इस दौरान कैलाश चांडक, गिरधारीलाल बिहाणी, शिवरतन सोमाणी, मांगीलाल बिहाणी, भंवरलाल बिहाणी, संतोष सोनी, मघराज झंवर, आसाराम सोनी, लक्ष्मीनारायण झंवर, हंसराज सोमाणी, मालचंद बजाज सहित समाज के अनेक सदस्य व युवा शामिल हुए।