Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवम्बर 2024। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की खास खबरें एक साथ, देखें फोटो भी।

बाईक फिसली, युवक घायल, बीकानेर रैफर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के क्रम में गुरूवार शाम बीदासर रोड़ पर हुए एक हादसे में एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीदासर रोड़ पर गांव बाना के पास मोटरसाईकिल फिसल गई एवं इस कारण उस पर सवार गांव रामसीसर भेडवालिया निवासी रामनिवास को चोटें आई। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया एवं यहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया।

नई किरण अभियान के तहत हुई वाद-विवाद, थालोड़ ने दी प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नई करण अभियान के तहत नशामुक्त भारत की दिशा में स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर अपने विचार रखे। अतिथि रूप में मौजूद खंड कार्यक्रम अधिकारी राकेश थालोड़ ने विद्यार्थियों को समाज में व्याप्त नशे की रोकथाम की जिम्मेदारी उठाने को कहा। स्वास्थ्य निरीक्षक बाबुलाल सारस्वत ने समाज में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए नई पीढ़ी को नशे के रोकथाम में सक्रिय होने की अपील की। शैलेन्द्रसिंह ने नशे के प्रकारों की जानकारी देते हुए नशामुक्त भारत बनाने में सभी को अपनी अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। सहायक आचार्य अमित तंवर ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं प्राचार्य महावीरनाथ ने विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका से ही नशामुक्त भारत बनने की बात कही। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविद्यालय में आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता, दिया नशा मुक्ति का संदेश।

अपना घर अपनी बिजली, बिल भरने से मिलेगी मुक्ति, कल बाजार के बीच में होगा कैंप, जरूर करें आवेदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएम सूर्य घर योजना के तहत विद्युत विभाग द्वारा शिविर लगा कर इच्छुक उपभोक्ताओं का पंजीयन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित पोस्ट आफिस में यह विशेष शिविर लगाया जाएगा। सहायक अभियंता मुकेश मालू ने बताया कि शिविर में मौके पर ही योजना से संबधित कार्यों को पूर्ण किया जाएगा एवं शिविर में ही निर्धारित वेंडर भी मौजूद रहेगें। पंजीयन करवाने वाले उपभोक्ताओं का निगम से संबधित कार्य भी मौके पर ही किया जाएगा एवं सब्सिडी के फार्म भी भरवाए जाएगें।

महिलाओं का नहीं करवाया जा रहा मतदाता पंजीयन, विशेष अभियान में विशेष प्रयासों के निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव आयोग द्वारा आयोजित किए जा रहे विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत श्रीडूंगरगढ़ निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने गुरूवार को पंचायत समिति के वीसी कक्ष में उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं एवं पुरूषों के लिंगानुपात के अनुसार मतदाता सूची में महिलाओं की भागीदारी नहीं होने की स्थिति पर चर्चा की गई एवं मतदान के लिए पात्र हो चुकी युवतियों, महिलाओं का शत-प्रतिशत मतदाता पंजीयन करवाने के लिए विशेष अभियान के तहत विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत 23 नवम्बर को ग्राम सभाएं, वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा एवं 24 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस संबध में पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एनएनमए, आशा, सहयोगिनी आदि समस्त विभागों के ग्रामस्तरीय कार्मिकों वंचित पात्र मतदाताओं का चिन्हीकरण कर बूथ लेवल ऑफिसर्स से जोडने को कहा गया है एवं इस कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को बूथ आवंटन किए गए है। इन अधिकारियों से दैनिक प्रगति रिपोर्ट मय फोटाग्राफ्स भेजने के निर्देश भी दिए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखण्ड अधिकारी ने की उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक, महिला मतदाताओं का पंजीयन करवाने के निर्देश।