Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में दो को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के गांव लालासर में खेत में चाचा के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी 40 वर्षीय अल्पेश व 37 वर्षीय संदीप पुत्र छैलूसिंह यादव निवासी लालासर को इस मामले के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल हरिराम मीणा ने रविवार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। वहीं सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने रविवार दोपहर को मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, बीकानेर निवासी 23 वर्षीय कुलदीप स्वामी को शांति भंग में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया।
डिग्गी में डूबने से युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में 07 एडब्ल्यूएम आवा निवासी श्रवणसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई 41 वर्षीय करणीसिंह रविवार को 10 बजे खेत में पानी की बारी लगाते समय पैर फिसलने से डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल दयानंद को दी है।