Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-11-17 at 21.54.41
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बजरंग धोरा पर भागवत कथा प्रारंभ, प्रथम दिन सुनाया कथा का माहात्म्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पानी की टंकी के पास स्थित बजरंग धोरा प्रांगण में रविवार को धूमधाम से भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथावाचक पंडित मोहित दाधिच ने मंगलाचरण के साथ कथा प्रारंभ की। दाधिच ने प्रथम दिन कथा का माहात्म्य सुनाते हुए धुंधली व धुंधकारी की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने गोकर्ण का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा सुनने से श्रद्धालु को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा आयोजकों ने कथावाचक का सम्मान किया। आस पास की महिलाओं ने कथा में भाग लिया। कथा से पूर्व सुबह श्याम धोरा से कथा स्थल तक मंगल कलश लेकर शोभायात्रा निकाली गई। बता देवें यहां 17 से 23 नवंबर तक भागवत कथा का आयोजन होगा व कथा वाचन का समय दोपहर 12.15 से शाम 4.15 बजे तक है। 24 नवंबर को पूर्णाहुति हवन संपन्न होगा। आयोजकों ने शहरवासियों से कथा में शामिल होने का आग्रह किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बजरंग धोरा परिसर में पंडित मोहित दाधिच द्वारा किया जा रहा है भागवत कथा का वाचन, शामिल हुए अनेक श्रद्धालु।

एमडीएस छात्रावास विकास समिति की बैठक में नशावृत्ति सहित अनेक समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, ये रहें शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीदासर रोड पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की प्रति रविवार होने वाली साप्ताहिक बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में युवाओं में बढ रही नशावृत्ति व मृत्युभोज को बंद करने के बारे में चर्चा की गई। वहीं पर्यावरण संरक्षण, रसायन मुक्त खेती, वर्षा जल संग्रहण, दुर्घटनाओं के विषयों में विस्तृत चर्चा हुई। एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने बताया कि छात्रावास मैनेजमेंट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हाइटेक सुविधाओं का विस्तार करने, बालिका शिक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु छात्रावास, खेल ग्राउंड के कार्य प्रगति पर है। आर्य ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए सामाजिक बुराइयों एवं राष्ट्रीय समस्याओं पर भी आमजन को जागरुक करने के लिए अभियान चलाकर वैचारिक बदलाव हेतु कार्य योजना बनाए जाने की बात कही। जिसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, हरिराम सारण, सुशील सेरडिया ने शिक्षा व्यवस्था एवं सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डाला। बैठक में छात्रावास में चल रहे भवन निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। उदरासर निवासी रामचंद्र गोदारा परिवार द्वारा पूर्व में घोषित कमरे की राशि समिति सदस्यों को सौंपी गई वहीं लखासर के रामलाल खिलेरी ने सदस्यता शुल्क राशि जमा करवाई। बैठक में  मोडाराम तरड़, मास्टर प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, भंवरलाल खिलेरी, प्रभुराम बाना (भोमाणी), डालूराम कस्वां, संतोष गोदारा, मालाराम गोदारा, पेमाराम जाखड़, सांवताराम, सोहनलाल जाखड़, प्रेमचंद शर्मा,  रामसुख गोदारा, लेखराम गोदारा, रामूराम पुनियाँ, दलीप कुमार शर्मा, रामचन्द्र, जगदीस गोदारा, रुपदास स्वामी, गोपाल खिलेरी, देवाराम ज्याणी, मूलाराम खिलेरी, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा, भागीरथ खिलेरी, रामलाल खिलेरी, दीपाराम खिलेरी,  पेमाराम चोटिया, रामकिशन गावड़िया, करणाराम गोदारा, बाबुलाल खिलेरी, परमाराम जाखड़, जैसाराम कुलड़िया, जोराराम धतरवाल, ,रेखाराम, विजेंद्र कुमार, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियां आदि उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।