Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-11-17 at 21.08.26
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 17 नवंबर 2024। कई महीने गंदे पानी की सप्लाई की लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार जलदाय विभाग ने टैंक की सफाई करवाने का कार्य रविवार शाम तक पूरा कर दिया है। करीब एक सप्ताह से सैंकड़ाे घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। वहीं इस सफाई अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर अनेक जागरूक नागरिक नाराजगी भी जता रहें है। हालांकि कोर्ट के पास स्थित इस मैन टैंक की सफाई कब हुई ये जानकारी विभागीय अधिकारियों के पास नहीं मिल पा रही है। परंतु इस बार सफाई में बड़ी संख्या में मरे कबूतर और भारी मात्रा में कीचड़ देखकर अधिकारी व श्रमिक दंग रह गए। जागरूक युवाओं का कहना है कि अब भी इसे ठीक से साफ नहीं किया गया है और  टैंक को ऊपर से ढका नहीं गया है, जिससे आगे जल्दी ही गंदगी होने की संभावना होगी। लोग विभाग पर घोर लापरवाही के आरोप लगा रहें है। नागरिकों ने बताया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी निभाने वाला विभाग समय पर सफाई नहीं करवा कर लोगों को बीमार करने की कार्रवाई को अंजाम देता है। विभाग के जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि टैंक की सफाई का कार्य रविवार शाम को पूरा हो गया है। टैंक को क्लोरीन और ब्लीचिंग पाउडर से साफ किया गया है। इसमें शाम को पानी भरकर कुछ वार्डों में सप्लाई प्रारंभ कर दी गई है वहीं सोमवार सुबह से सभी स्थानों पर सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। आप भी वीडियो देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:-  https://fb.watch/vVOhH9Hv_T/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाई के बाद ऐसा नजर आया वाटर टैंक, भरा पानी।