Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवबंर 2024। क्षेत्र में खेत की भूमि पर कब्जे के लिए आए दिन मारपीट व झगड़े होने लगे है। क्षेत्र के गांव ऊपनी निवासी 71 वर्षीय रूपाराम पुत्र सेवाराम जाट ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर अपने खेत पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 6 नवबंर की रात करीब 10 बजे उसके खेत पड़ोसी रामनारायण व जगदीश पुत्र मघाराम जाट ट्रेक्टर पर सवार होकर हाथों में बर्छियां लेकर आए। आते ही दोनों गंदी गालियां देने लगे और खुद के खेत में से जा रहें रास्ते पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने परिवादी के खेत में निकल रहें खलियान को बंद करने की बात कहते हुए कहा कि इससे हमारे खेत में खंफी (डस्ट) आ रही है। परिवादी का बेटा श्रवणराम खेत में था और आरोपियों के धमकाने पर ढाणी की ओर भागने लगा तो आरोपियों ने ट्रेक्टर उसके पीछे दोड़ाया। शुक्रवार सुबह 9 बजे गांव के सरपंच रामेश्वरलाल व अखाराम पुत्र गणेशाराम जाट ने आरोपियों से समझाईश का प्रयास किया तो आरोपी अपने ट्रेक्टर पर पट्टियों के टुकड़े डालकर आए और परिवादी के खेत में डाल दिए। जब उनसे समझाईश करने लगे तो मौके पर मौजूद ओमप्रकाश पुत्र नानूराम जाट के साथ मारपीट की और खेत पर कब्जा करने की बात कही। परिवादी ने बताया कि उसके साथ मारपीट कर खेत से बाहर निकालने की धमकी देते हुए आरोपी झगड़ा फसाद करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।