Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2024।  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, देखें आयोजनों के फोटो।

दीपोत्सव के तहत मनाई रंगोली, इकोफ्रेंडली दीपावली का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में सरदारशहर रोड़ पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपोत्सव पर्व मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रंगोलियां बना कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ईको फ्रेंडली दीपावली मनाने का आह्वान किया। निदेशक कुम्भाराम घिंटाला व एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों की रंगोलियां को देखकर उनकी सराहना की एवं दीपावली का अपने जीवन में महत्व बताया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा मिट्टी के दीपकों को कलात्मक ढंग से सजाकर प्रदर्शित भी किया गया। विद्यालय के शिक्षण स्टॉफ संदीप गोदारा, सत्यपाल सिंह, लक्ष्मण राम, हरीश शर्मा, विनोद कुमार, भरत सिंह, संदीप सिंह, नीतू, पल्लवी, कंचन बाला, सुप्रिया शर्मा, चांदनी, कोमल जैन, रणजीत कौर, रुचिका सोनी, ममता मोदी, मानवी, नीलम, रजनी चारण, रश्मि गौड़, पायल शर्मा, अंशु शर्मा, मनीषा आयोजन के दौरान सक्रिय रहा एवं विद्यार्थियों को सहशैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय रहने को प्रेरित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में बच्चों ने दीपोत्सव पर मनाई रंगोली, किया भगवान श्रीराम का नमन।

सरस्वती विद्या आश्रम के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुए रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में स्थित सरस्वती विद्या आश्रम विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों का शैक्षणिक भ्रमण दल शनिवार को रवाना हुआ। जागरूक युवा रेवंतराम खिलेरी ने शैक्षणिक भ्रमण का महत्व बताते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खिलेरी ने बताया कि दल मारवाड़ व मेवाड़ के अनेक ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर राजस्थान के सामरिक व ऐतिहासिक महत्व को समझेंगे। इस दौरान संस्था के निदेशक नारायणराम चाहर ने बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए सहशैक्षिक गतिविधियों की जरूरत बताते हुए दल को शुभकामनाएं दी। इस दौरान धन्नैसिंह तंवर, महेंद्र स्वामी, रमेश प्रजापत, पेमाराम भुकर, सुमन रानी, हनुमान नाई आदि उपस्थित रहें।

संघर्ष समिति निर्माण प्रारंभ नहीं होने तक जारी रखेगी धरना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा निर्माण को लेकर बड़ी खबर शनिवार को आई और शनिवार को दीपावली बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की उम्मीद भी जताई गई। वहीं ट्रोमा निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए गठित संघर्ष समिति ने 12वें दिन धरना जारी रहा। धरनार्थियों ने सरकार व दानदाता परिवार के साथ एमओयू होने व निर्माण कार्य प्रारंभ होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। धरने पर शनिवार को पूर्व पार्षद आशीष जाड़िवाल, छात्र नेता मुकेश ज्याणी, हरिप्रसाद सिखवाल, प्रकाश गांधी, राजेंद्र स्वामी, रामकिशन गावड़िया, अयूब तंवर, केके जांगिड़, जावेद बेहलिम, अबू साहिल भुट्टा, भंवरलाल प्रजापत, चुन्नीलाल टांडा, धर्माराम कूकना, सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

सूडसर में 4 नवंबर से होगी महादेव रात्रिकालीन कब्बड्डी प्रतियोगिता। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर कस्बे के शिव मंदिर धोरा मोहल्ला एवं ग्रामोत्थान स्कूल के पास ग्रामीण ओपन महादेव रात्रिकालीन कब्बड्डी प्रतियोगिता आगामी 4 नवंबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिता प्रबंधन समिति के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रदेश व अन्य जगहों की ग्रामीण टीमें भाग ले सकती है और एक टीम में सभी खिलाड़ी एक ही गांव के होने आवश्यक है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी का वजन 60 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। विजेता टीम को 11 हजार, उपविजेता टीम को इक्यावन सौ व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ग्यारह सौ रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को छह सौ रुपये प्रवेश शुल्क जमा करवाना होगा।

रविवार को आएंगे राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग सदस्य। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लवकुश कुमार रविवार प्रातः 8:40 बजे रेल मार्ग द्वारा दिल्ली से प्रस्थान कर सायं 4:20 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे। लवकुश कुमार सोमवार को दोपहर 12 बजे सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा दोपहर 2 बजे अनुसूचित जाति कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे। रात्रि 10.30 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।