Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2024। कस्बे के ताल मैदान स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को यूथ एवं इको क्लब के आकाश सदन द्वारा सड़क सुरक्षा : सुरक्षित जीवन पर वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के शुरू में क्लब प्रभारी डॉ. राधाकिशन सोनी ने वार्ताकार का परिचय देते हुए कहा कि यातायात नियमों की पालना करके अलग-अलग मामलों में दुर्घटनाओं की जोखिम को 75 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। उन्होंने जेब्रा क्रॉसिंग, ओवर स्पीडिंग, रेडलाइट जंपिंग के बारे में जानकारी दी। सदन प्रभारी सुखराम रैगर ने कहा कि सुरक्षित यात्रा के सड़क नियमों की पालना में सार्वभौमिक भागीदारी जरूरी है और यह तभी सम्भव होगा जब हर एक व्यक्ति इन नियमों की पालना करेगा। मुख्य वार्ताकार एएसआई रविन्द्र सिंह ने यातायात के नियमों एवं यातायात संकेतों की जानकारी देते हुए बच्चों को नियमों की पालना की हिदायत दी। सिंह ने बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें। हैड कांस्टेबल यातायात रामभरोसे ने ड्राइविंग करते समय रेड लाइट, वाहन की गति, ओवरटेकिंग करते समय सावधानी बरतने, शराब का सेवन एवं मोबाइल का उपयोग नहीं करने आदि का विशेष ध्यान रखें। रामभरोसे ने कहा कि हमेशा सड़क के बायीं तरफ चलें तथा जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें। शिक्षिका उजाला ने हॉस्पिटल, ओल्डएज होम, विश्राम गृह आदि से जुड़े साइलेन्स जोन में अनावश्यक हॉर्न न बजाने, दो वाहनों के बीच उचित दूरी रखने, चौराहे पर गति कम करने, ड्राइविंग के समय पशु सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी। पवन शर्मा ने मोटर वाहन नियमों के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, टेफलोन और सिरैमिक कोडिंग, फैंसी नं., उच्च सुरक्षा वाला नं., नंबर प्लेट के विभिन्न प्रकार, ड्रिंक एवं ड्राइव जुर्माना, रेड लाइट सिग्नल जम्पिंग आदि के बारे में बताया। वरिष्ठ शिक्षक लीलाधर ने ट्रैफिक फाइन, बिना इंश्योरेंस ड्राइविंग, पीयूसी सर्टिफिकेट, वन वे रोड ड्राइविंग, यातायात नियमों की पालना से मृत्यु एवं गंभीर चोटों का खतरा कम होने आदि के बारे में विस्तार से बताया। वार्ता के अन्त में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आयोजित वार्ता में विद्यार्थी नन्दकिशोर प्रजापत, रामकिशन, राधा जाट, मनीष, देवकरण का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। प्राचार्य मनीष कुमार सैनी एवं उप प्राचार्य प्रेम सिंह राठौड़ ने रविन्द्र सिंह एवं राम भरोसे को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सैनी ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई रविन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट जरूर पहनने की दी हिदायत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल प्रशासन ने किया अतिथियों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल रामभरोसे ने दी यातायात नियमों की जानकारी।