Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG_20241013_225654
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2024। दाल-चावल भारतीय खान-पान का एक अभिन्न हिस्सा है। कई लोगों का तो ये कम्फर्ट फूड भी होता है। यानी इसे खाकर उन्हें बेहतर महसूस होता है। यह न केवल स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला खाना है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद (Benefits of Dal Chawal) होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे? तो आपके इस सवाल का जवाब यहां जानिए। इस आर्टिकल में हम बताने वाले हैं कि रोजाना दाल-चावल खाने से हमें क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और क्या रोज दाल-चावल खाना फायदेमंद है या नहीं।

पोषक तत्वों का भंडार

प्रोटीन- दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो शरीर की मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है।

कार्बोहाइड्रेट- चावल कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है जो शरीर को एनर्जी देता है।

विटामिन और मिनरल- दाल और चावल में विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि जैसे कई जरूरी विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं।

फाइबर- दाल और चावल में फाइबर भी होता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।